लेटेस्टशहर

नगर निगम के टैक्स वृद्धि के खिलाफ सुभाष पार्टी ने अफसरों की शुद्धि बुद्धि के लिए किया यज्ञ

गाजियाबाद। 15 फीसदी संपत्ति कर में बढ़ोत्तरी किए जाने के विरोध में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने नगर निगम अधिकारियों, निर्वाचित लोगों की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया। भगवान से प्रार्थना की गई किभगवान नगर निगम के अधिकारियों, मेयर, पार्षदों को सदबुद्धि दे। पार्टी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि जब संपूर्ण देश की जनता कोरोना महामारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही थी ऐसे विपत्ति काल में जबकि सरकारी स्तर पर लोगों के लिए अनेक सुविधाएं फ्री में देनी चाहिए थी, गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों एवं मेयर-पार्षद आदि ने मिलीभगत कर जनता के ऊपर 15 प्रतिशत टैक्स और बढ़ा दिया। देखा जाए तो यह निर्णय जंगल के कानून के जैसा है, जबकि ऐसी कोरोना महामारी के विपत्ति काल में नगर निगम और नगर निगम में निर्वाचित जनता के प्रतिनिधियों को जनता के लिए टैक्स में और छूट करानी थी। सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बीर सिंह त्यागी ने कहा कि सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ऐसे अत्याचारी क्रूर निर्णय का विरोध करती है और पुन: भगवान से प्रार्थना करती है नगर निगम के अधिकारियों एवं गाजियाबाद की जनता द्वारा नगर निगम में अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजे गए प्रतिनिधियों को सदबद्धि दे और वह अपने इस निर्णय को वापस ले। वित्तीय वर्ष 2020- 2021 का टैक्स माफ किया जाए। नगर निगम की शुद्धि बुद्धि यज्ञ में अशोक श्रीवास्तव के अलावा पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक सत्येंद्र यादव, कृष्ण मोहन गर्ग, अनिल सिन्हा, मनोज होदिया, दीपक शर्मा, दीपक चित्तौड़िया, सुनील दत्त, गोपाल सिंह, विवेक राणा, संदीप कुमार, विनोद कुमार अकेला, कमल बाबू, सियाराम यादव, श्रीकांत गिरी, जेपी द्विवेदी, अनिल मिश्रा, एनडी दीक्षित, श्रीराम श्रीवास्तव, रिषेक श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, वीरेंद्र कंडेर आदि आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button