लेटेस्टशहर

कोरोना से मुक्ति के लिए महामंत्र हरे राम-हरे कृष्ण का जाप किया

गाजियाबाद। संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट गाजियाबाद के तत्वावधान में कोरोना महामारी के संकट से निजात पाने के लिए अक्षय तृतीया पर सवा पांच करोड़ हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जप के अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया। अनुष्ठान अध्यात्मिक गुरु नवनीत प्रिया दास महाराज ने कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को मर्यादित, अनुशासित, नैतिक एवं आध्यात्मिक जीवन जीने की जरूरत है। ऐसा करने से जीवन के साथ प्रकृति सन्तुलन बना रहेगा और कोई भी आपदा कोरोना की तरह हमारे ऊपर हावी नहीं सकेगी। अनुष्ठान में देश के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखंड, बंगाल आदि राज्यों के अलावा विदेश में रहने वाले अनुयायियों ने भी भाग लिया और लगातार तीन घंटे तक अपने घर पर महामंत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।। का जाप किया। अनुष्ठान के बाद सभी ने परमात्मा से इस भयंकर कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना भी की। अरविंद भारद्वाज, रजत मित्तल, विनीत माहेश्वरी, संजय पुंडीर, मनोज वार्ष्णेय, पुनीत त्यागी, कपिल चौधरी आदि ने भी सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button