राष्ट्रीयस्लाइडर

कोरोना के नए मामलों में कमी लेकिन मौतों के आंकड़ों से कांप रही है रुह

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही आंकड़ों में कम होती दिखाई दे रही हो लेकिन मौत के आंकड़ों से रुह कांप रही है। रोजाना मौतों के इतने आंकड़े तो तब भी नहीं थे जब कोरोना संक्रमण पीक पर था। लगातार बढ़ती मौतों की संख्या से स्वास्थ्य मंत्रालय भी चिंता में बताया जा रहा है। देश में 6 मई को सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे। उस दिन 3920 मरीजों की कोरोना के कारण जान चली गई थी। वहीं, जब कोरोना के 2.63 लाख नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है तो मौतों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4329 मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 2,63,533 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 2,52,28,996 हो गए हैं। राहत की बात यह भी है कि देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 4,22,436 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button