राज्यलेटेस्टस्लाइडर

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह के बीच बढ़े तनाव, सिद्धू दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से कर रहे मुलाकात

नई दिल्ली। पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। प्रियंका ने बुधवार सुबह सिद्धू से उनके आवास पर मुलाकात की। यह बैठक पार्टी की पंजाब इकाई में संकट के बीच हुई है। सिद्धू की शाम को कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की संभावना है। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन (सेवानिवृत्त) अमरिंदर सिंह से कोई मुलाकात नहीं हुई जबकि हाल ही में वो तीन दिनों के लिए दिल्ली में थे।

मालूम हो कि सिद्धू की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक होनी थी, लेकिन राहुल ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सिद्धू के साथ ऐसी कोई बैठक नहीं होनी थी। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि बैठक को कैंसिल कर कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को झटका दिया है, लेकिन अब प्रियंका से मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चाएं खारिज हो गई हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के विधायकों, सांसदों और प्रदेश के पीसीसी चीफ सुनील जाखड़ समेत अन्य अहम नेताओं के साथ बैठकें की हैं। शुक्रवार को हुई एक बैठक में शामिल होने राहुल गांधी के आवास पहुंचे नेताओं में विजेंद्र सिंगला, राणा गुरजीत सिंह, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह ढिल्लन और विधायक लखवीर सिंह शामिल थे।

राहुल ने बुधवार को भी दिल्ली में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और हरीश रावत समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह को हल करने के लिए बैठक की गई थी और कहा कि राज्य में आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्णय लिए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button