राज्यलेटेस्ट

केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई का कोरोना से निधन

मुजफ्फरनगर। स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के ताऊ के लड़के का कोरोना से निधन हो गया। उनके तहेरा भाई पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से ग्रस्त हो गए थे। उनका ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान के ताऊ के लड़के जितेंद्र कुमार बालियान (53) राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुटबी मुज्जफरनगर का ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई केंद्रीय मंत्री अपने पैतृक गांव ले गए। जितेंद्र बालियान को कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह वह कोरोना की जंग हार गए। मुजफ्फरनगर में कुटबी ग्रामसभा से निर्वाचित प्रधान जितेंद्र बालियान पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह पिछले 15 दिनों से ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। प्रधान के रूप में उनका लगातार दूसरा कार्यकाल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button