राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार, पांच राज्यों में पुलिस ने छानी थी खाक

नई दिल्ली। जूनियर नेशनल चैम्पियन पहलवान सागर हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी करने वाली दिल्ली पुलिस के हाथ सुशील कुमार नहीं आ रहा था। वह हर बार पुलिस से दो कदम आगे पहुंच जाता था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस बार ऐसा जाल बिछाया कि उसे भागने का मौका ही नहीं मिला। रविवार तड़के दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से ही किए जाने का दावा किया है। सुशील के साथ उसके साथी अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि शनिवार को भी सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी। बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में दोनों उक्त आरोपियों को रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दोनों वांछितों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button