राज्यलेटेस्टस्लाइडर

उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ाई गई लॉकडाउन की अवधि, 31 मई तक रहेगा आंशिक लॉकडाउन

लखनऊ। लॉकडाउन समाप्त किए जाने की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। यूपी सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए कदमों को अभी प्रभावी रहने पर ही जोर दिया है। गांवों में कोरोना संक्रमण पर काबू करने के प्रयास में लगी योगी सरकार ने प्रदेश 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। हालांकि मीडिया रिपोर्टÞ्स से पता चल रहा है कि इस बार का लॉकडाउन आंशिक रहेगा और 31 मई की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस बारे में विस्ततृत गाइडलाइन प्रदेश सरकार की ओर से जारी की जाएगी। आंशिक लॉकडाउन में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या पाबंदी रहेगी इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन से ही पता चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button