राज्यराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

असम में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय खत्म, हिमंता बिस्वा सरमा होंगे नए सीएम, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली। कई दिनों से असम में मुख्यमंत्री पद को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा का नाम तय किए जाने के बारे में जानकारी दी। वह असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। असम में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री पद की रेस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा को पहले से ही आगे बताया जा रहा था। असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह को नामित किया था। सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा को भाजपा आलाकमान ने मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं की कल यानी शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी, जहां असम के नए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर लंबी वार्ता चली। नड्डा के आवास पर हुईं इन बैठकों में पहले दो दौर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोनोवाल और सरमा से अलग-अलग मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button