लेटेस्टशहर

सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण व प्रतिबंध को लेकर कार्यशाला आयोजित

  • जन-जागरुकता अभियान का किया गया शुभारंभ
    गाजियाबाद।
    जिले भर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए जनजागरुकता अभियान का बुधवार को शुभारंभ कर दिया गया है। नेहरुनगर स्थित आडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में नगरायुक्त, मेयर समेत कई विभागों के अधिकारी व एनजीओ ने हिस्सा लिया।
    जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभागी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में वृहद जन-जागरूकता अभियान का जनपद में शुभारंभ किया गया। नगर निगम आॅडीटोरियम, नेहरू नगर सभागार में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद इस क्षेत्र में काम कर रही एनजीओ से जुड़े लोगों ने प्लास्टिक के नुकसान को लेकर अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर जल्द ही नियंत्रण नहीं पाया गया तो वह आने वाले समय में मनुष्य में बीमारी का सबसे बड़ा कारण बन जाएगी। प्रकृति को बचाना हम सभी का कर्तव्य है, इसीलिए हम सभी को यह ध्यान रखना होगा कि कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें। इस अवसर पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि नगर निगम की तरफ से प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो इसके लिए काफी समय से अभियान चलाया जा रहा है। निगम द्वारा कचरे का सैग्रीगेशन कर प्लास्टिक को अलग कर उसे रिसाइकल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखना किसी एक का कर्तव्य नहीं है, बल्कि जो गंदगी फैलाते हैं उनकी भी जिम्मेदारी है। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल में प्लास्टिक का चलन काफी हो गया है। हम घर में भी प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं जबकि यह सेहत के लिए कहीं से भी अच्छे नहीं है। हमें हर हाल में प्लास्टिक को अपने जीवन से दूर करना होगा, इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा कि कम से कम प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 भवतोष शंखधर ने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक हमारे जीवन में इस तरह जुड़ गया है कि कुछ भी खाने के लिए लेने जाते हैं तो वह प्लास्टिक में ही पैक हो कर आता है। खाने की चीज होने के कारण उसके भी पार्टिकल खाने के साथ हमारे शरीर में चले जाते हैं जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। इसीलिए सब को यह ध्यान रखना है कि जितना हो सके प्लास्टिक से खुद को दूर करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लोनी संतोष कुमार राय, उप जिलाधिकारी मोदीनगर शुभांगी शुक्ला, अपर उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती, अपर उपजिलाधिकारी साल्वी अग्रवाल, उप कृषि निदेशक वीरेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. महेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा, नगर पालिकाओं के ईओ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button