लेटेस्टशहर

सुंदरदीप कॉलेज आफ लॉ ने ग्रामीणों को दी कानून सम्बंधी जानकारी

गाजियाबाद। सुंदरदीप कॉलेज आफ लॉ द्वारा ग्राम सादत नगर इकला में विधि साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांववासियों को कानूनों की जानकारी दी गई। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र नागर व पूर्व प्रधान बंटी नागर ने किया। उन्होंने शिविर लगाने के लिए संस्थान की सराहना की। संस्थान की निदेशक डा. बिन्दु शर्मा ने बताया कि कानूनों की जानकारी न होने से आम नागरिकों को शोषण का शिकार होना पडता है। इसी के चलते संस्थान इस तरह के शिविर लगाकर लोगों को कानून सम्बंधी जानकारी उपलब्ध करा रहा है। सादतनगर इकला में लगाए गए शिविर शिविर गांव के 100 से अधिक परिवारों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसाए कन्या भ्रुण हत्याए शिक्षा का अधिकार व दहेज प्रतिबन्ध अधिनियम आदि के प्रति जागरुक किया गया। नुक्कड नाटक के माध्यम से भी अंधविश्वास व कुरीतियों के बारे में सचेत किया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भी कानून सम्बंधी जानकारी दी गई। शिविर में अंजुम सक्सेनाए पूनम शर्माए शैजी फरहत आदि ने सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button