लेटेस्टशहर

रिलायंय ट्रेंड ने नवरात्र उत्सव पर बच्चों के लिए की गायन प्रतियोगिता

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित रिलायंस ट्रेंड के शोरूम पर लेट्स रॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवरात्र उत्सव के उपलक्ष में कराया गया। इस कार्यक्रम में 5 से 10 वर्ष तक की लड़कियों द्वारा अपनी गायन प्रस्तुति पेश की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरादनगर नगर पालिका के अध्यक्ष विकास तेवतिया रहे। छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से वहां उपस्थित सभी अतिथियों व अन्य लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में प्रथम 3 पायदान पर आने वाली बच्चियों को विकास तेवतिया द्वारा विशेष उपहार देकर प्रोत्साहित किया। बाकी सभी बच्चों को रिलायंस ट्रेंड्स द्वारा विभिन्न प्रकार के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। रिलायंस ट्रेंड्स के मैनेजर कपिल पांडे ने बताया कि रिलायंस इस तरह की सामाजिक गतिविधियां समय-समय पर करती रहती है जिससे कि रिलायंस ट्रेंड और ग्राहकों के बीच रिश्ता मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button