लेटेस्टशहर

एक जुलाई को भव्यता के साथ निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

गाजियाबाद। इस्कान मंदिर द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन एक जुलाई को किया जाएगा। यात्रा राजनगर-संजयनगर में भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इस संबंध में श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर राजनगर आयोजित में प्रेसवार्ता मंदिर के अध्यक्ष सुरेश्वर दास ने बताया कि यात्रा वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को मनाई जाती है। हमारा सौभाग्य है कि श्रील प्रभुपाद की कृपा से भगवान श्री जगन्नाथ एक बार फिर से गाजियाबाद में अपने रथ पर विराजमान होकर आ रहे हैं। उन्हें देखकर उनके भक्त प्रेम से अभिभूत होकर शंख मृदंग करताल एवं अनेक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ उनका गुणगान करते हैं जिसे देख व सुनकर सभी जीव आनंद से प्रफुल्लित हो उठते हैं। यह यात्रा रहीसपुर चौराहा से प्रारंभ होकर मानसी विहार गेट, हनुमान मंदिर, टेंपो स्टैंड, नागर चौक, पी ब्लॉक से राजनगर वरदान चौक सेक्टर 10 होती हुई इस्कॉन मंदिर राजनगर पर विश्राम लेगी। प्रेसवार्ता में वीके अग्रवाल, गौरव गर्ग, सौरभ जायसवाल, प्रबल गर्ग, विभा रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button