लेटेस्टशहर

गुरुकुल द स्कूल इंटरेक्ट क्लब को बेस्ट इंटरेक्ट क्लब का मिला पुरस्कार

गाजियाबाद। नोएडा सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में रोटरी इंटरनेशनल (डिस्ट्रिक्ट 3012) द्वारा एक कार्यक्रम ह्यआभारह्य का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष भर कर्मठता एवं प्रतिबद्धता से सराहनीय कार्य करने हेतु दिल्ली एनसीआर के 145 क्लबों में अग्रणी गुरुकुल द स्कूल के इंटरेक्ट क्लब को बेस्ट इंटरेक्ट क्लब 2021-22 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी इंटरनेशनल (जिला 3012) के गवर्नर रोटेरियन अशोक अग्रवाल एवं इंटरेक्ट चेयर रोटेरियन मुकेश गुप्ता द्वारा दिया गया। गुरुकुल द स्कूल की अध्यापिका विनिशा शर्मा को बेस्ट टीचर इंचार्ज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुरुकुल द स्कूल की होनहार छात्रा सुहानी वत्स को बेस्ट इंटरेक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त क्लब प्रेसिडेंट विदुषी शर्मा एवं सेक्रेटरी ध्रुव सिंघल को प्रशस्ति पत्र सौंपे गए। क्लब की इस सुनहरी उपलब्धि पर जिला गवर्नर अशोक अग्रवाल एवं इंटरेक्ट चेयर मुकेश गुप्ता ने इंटरेक्ट क्लब, गुरुकुल द स्कूल को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button