राजनीतिलेटेस्ट

युवा रालोद के प्रदेश सचिव ने सामंत सेखरी का किया स्वागत

गाजियाबाद। युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल ने गाजियाबा पसौंडा निवासी मोहम्मद तारिक को युवा रालोद का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। मोहम्मद तारिक ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। तारिक चौधरी सोमवार को हिन्ट मीडिया के कार्यालय पहुंचे और रालोद के युवा नेता सामंत सेखरी को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सामंत सेखरी ने मोहम्मद तारिक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सामंत सेखरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथों को मजबूत करने के हम सभी को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर रालोद के पूर्व महानगर अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, रमन राजदान, इकराम चौधरी, प्रदीप त्यागी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button