राज्यलेटेस्टस्लाइडर

सीएम योगी ने सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी व सैन्य कर्मियों की मौत पर किया दुख प्रकट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी तथा सैन्य कर्मियों के कुन्नूर, तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनका असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। असमय दिवंगत हुए माँ भारती के कर्मनिष्ठ सपूत राष्ट्र की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button