राजनीतिलेटेस्टशहरस्लाइडर

भाजपा ही किसानों की सच्ची हितेषी: अतुल गर्ग

  • भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
    गाजियाबाद।
    नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली मुरादनगर में जाकर समाप्त हुई। नवयुग मार्केट में ट्रैक्टर रैली को रवाना करने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितेष पार्टी है।
    मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि किसान सरकार के साथ हैं। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर ईमानदार सोच के साथ कार्य कर रही है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि किसानों के हितों के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं संचालित जा रही हैं। इस ट्रैक्टर रैली के माध्यम से हम सच्चे और ईमानदार किसानों का सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं।
    उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार के साथ है। किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज ने आये हुए सभी किसानों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ शामिल हुए।
    ट्रेक्टर रैली में मुख्य रूप से विधायक अजित पाल त्यागी, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, रुद्रप्रताप सिंह त्यागी, वीरेश्वर त्यागी, विजय मोहन, सिमल शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, कामेश्वर त्यागी, तरुण शर्मा, करण, राजेश वर्मा, प्राची शर्मा, स्मृति राय, अम्बरीश त्यागी, आशा सिंह, रनिता सिंह, तारा जोशी, धर्मेंद्र कुमार, विपिन सैनी, लीलू प्रधान, गौरव चौधरी, नवनीत गुप्ता, दयानन्द बंसल, सिद्धार्थ गुप्ता, मूलचंद त्यागी, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, श्री कांत पाल, वीरेंद्र कुमार कंडेरा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button