लेटेस्टशहरशिक्षा

एबीईएसआईटी पांच दिवसीय फैकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम का समापन

गाजियाबाद। एबीईएसआईटी में इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विभाग के तत्वावधान में एआईसीटीई-अटल प्रायोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम इमरजन्स आॅफ रिवर्सेबल एंड क्वान्टम लॉजिक सर्किटस का समापन हो गया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से 78 अध्यापकों ने भाग लिया जिसमें से परीक्षा और उपस्थिति के नियमानुसार प्रमाण पत्र अटल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. हरि मोहन गौड़ ने डॉ. गौरव सैनी, एनआईटी, कुरूक्षेत्र की उपस्थिति में कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए विदाई सत्र को पूर्ण किया। कार्यक्रम के उपरान्त संस्थान के निदेशक प्रो.(डा.) एमके झा ने डॉ. हरि मोहन गौड़ को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button