लेटेस्टशहर

गालंद में निगम ने शुरू किया बाउंड्री वॉल का कार्य

गाजियाबाद। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लगभग 44 एकड़ भूमि पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बाउंड्रीवॉल का कार्य प्रारंभ कराया गया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर अधिकारी गालंद पहुंचे और 5 से 6 फुट ऊंची दीवार बनाने का कार्य शुरू कराया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ, एसडीएम धौलाना संगीता सिंह, सीओ पिलखुवा डॉक्टर तेजवीर सिंह, एसएचओ धौलाना, एचएचओ पिलखवा, भारी पुलिस बल तथा गाजियाबाद नगर निगम का प्रवर्तन दल उपस्थित रहा।
निगम के संपत्ति विभाग द्वारा भूमि को चिन्हित करने का कार्य कराया गया तथा निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर निगम की भूमि की चारदीवारी का कार्य शुरू किया गया। लगभग डेढ़ सौ मीटर भूमि पर बाउंड्री वॉल का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। 6 से 7 दिनों में उक्त भूमि पर पूर्ण रूप से नगर निगम द्वारा बाउंड्री वॉल का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण विभाग के अवर अभियंता योगेश कुमार तथा अधिशासी अभियंता देशराज उपस्थित रहे। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार निगम की भूमि को चिन्हित कर बाउंड्री वॉल का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा ने बताया कि न केवल गालंद में बाउंड्री वॉल का कार्य प्रारंभ हुआ है बल्कि निगम द्वारा शहर में भी अवैध अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि पर बाउंड्री वॉल का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निगम के पांचों जोनों में बाउंड्री वॉल का कार्य किया जा रहा है। कवि नगर जोन, वसुंधरा जोन, विजय नगर जोन, मोहन नगर जोन तथा सिटी जोन में बाउंड्री वॉल कार्य में तेजी लाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button