राजनीतिलेटेस्टशहर

ऐतिहासिक होगी मुरादनगर में जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ जनसभा: रेखा चौधरी

  • पांचों विधानसभा क्षेत्र से लाखों लोगों के पहुंचने का दावा
    गाजियाबाद।
    रालोद की प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी ने दावा किया है कि 16 अक्टूबर को मुरादनगर में होने वाली पार्टी प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की आशीर्वाद पथ जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद छपरौली में आयोजित पगड़ी सभा की तरह ही यहां भी कई खापों के लोग चौधरी जयंत सिंह को पगड़ी बांधेंगे। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों से आशीर्वाद लेने के आए रहे हैं। उन्होंने कहा कि रालोद की तरफ सभी समाज के लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को लगता है कि रालोद ही उनकी सच्ची हितेषी पार्टी है। रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने कहा कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों से लाखों लोगों के जुटने के अनुमान है। मुरादनगर रावली रोड पर गुड़ मंडी के विशाल मैदान में जनसभा हो रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे जयंत चौधरी हेलीकाप्टर से मुरादनगर पहुंचेंगे। रालोद के मीडिया संयोजक सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद जयंत चौधरी के प्रति सर्व समाज का झुकाव हुआ है। इसलिए जयंत चौधरी सर्व समाज से आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। रालोद के आईटी सेल के सामंत सेखरी ने कहा कि युवाओं का झुकाव अब पार्टी की तरफ है। जयंत चौधरी चूंकि युवा हैं और युवाओं के लिए कुछ करने की उनके अंदर ऊर्जा है इसलिए युवा भी सोचता है कि उनका भविष्य रालोद में ही है। रालोद के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अय्यूब इदरीशी ने कहा कि मुरादनगर में आयोजित होने जा रही आशीर्वाद पथ जनसभा में मुस्लिम समाज का सैलाब उमड़ेगा। चूंकि वे मुरादनगर से हैं और आशीर्वाद पथ सभा भी मुरादनगर में हो रही है इसलिए वे कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी समय से लगे हुए हैं। उनकी पूरी टीम कार्ययोजना के साथ सभा के लिए कार्य कर रही है। प्रेस कान्फ्रेंस में अमित चौधरी, राहुल चौधरी व अखलाक अल्वी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button