शिक्षा

डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में स्कालर बैज समारोह आयोजित

गाजियाबाद। डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में स्कालर बैज समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य एवं विद्यालय के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, दीपांजलि अग्रवाल, डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 में शिक्षा एवं गतिविधियों के क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही ओलंपियाड विजेताओं को मेडल दिए गए। कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी बैजेस प्रदान किए गए। सीवी रमन सदन के छात्रों को शिक्षा एवं गतिविधियों के क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने के लिए विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई। छात्रों द्वारा नृत्य, गीत, नाटिका आदि रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गंगा के स्वच्छता अभियान को लेकर प्रस्तुत की गई। नृत्य नाटिका कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन अनिल अग्रवाल व डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल द्वारा छात्रों को आशीर्वचन कहे गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button