लेटेस्टशिक्षा

सुंदरदीप फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट-डे का आयोजन

गाजियाबाद। सुंदरदीप फार्मेसी कॉलेज द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। यह दिन पूरे विश्व में स्वास्थ्य सुधार में एक फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर सुंदरदीप फार्मेसी कॉलेज द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीनियर प्रिंसिपल साइंटिफिक आॅफिसर आईपीसी के डॉक्टर जय प्रकाश एवं फार्मार्कोविजिलेंस एसोसिएट शिल्पा भारद्वाज उपस्थित रहीं। संस्था की निदेशिका डॉक्टर शालिनी शर्मा ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए फार्मेसी के विद्यार्थियों को बधाई दी। डॉ. जयप्रकाश ने विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सुंदरदीप ग्रुप के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल जमील अहमद ने फार्मेर्सी के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को उनके योगदान को सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button