शहर

तीन अक्टूबर को आनलाइन होगी इनटरनेशनल क्रासबो शूटिंग चैम्पियनशिप

  • लीलावती पब्लिक स्कूल में किया जाएगा आयोजन
  • गाजियाबाद के कई प्रमुख खिलाड़ी लेंगे भाग
    गाजियाबाद।
    क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के खिलाड़ी 3 अक्टूबर 2021 को स्थानीय लीलावती पब्लिक स्कूल, प्रताप विहार गाजियाबाद में 16वीं यूरोपियन क्रासबो कप के लिए इंटरनेशनल आन लाइन क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
    प्रतियोगिता में अनिल कौशिक, राज कुमार चौहान, राज कुमार, अलका, पायल, प्रधुम्न सिंह, साहिब, भागवत प्रसाद गुप्ता, विशाल सिंह, मोइनुल हक (राजस्थान), अतिशय कौशिक (दिल्ली), अंश अनिल कौशिक, राजीव ( बिहार), अमर सिंह ( उत्तराखंड), गोपी नाथ साहू ( कानपुर उत्तर प्रदेश) आदि कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
    प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र तथा मैडल आदि सभी एशिया से आएंगे। यह प्रतियोगिता आईएयू द्वारा आयोजित होगी। आयोजन अध्यक्ष अनिल कौशिक के अनुसार यह न लाइव पहली प्रतियोगिता होगी। भारत की टीम की पूरी तैयारी है। हमें पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button