लेटेस्टशहरस्लाइडर

देश का गौरव बढ़ाने वाले रजत पदक विजेता नोएडा डीएम का किया सम्मान

गाजियाबाद। देश का गौरव व सम्मान बढ़ाने वाले आईएएस नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एल वाई का राष्टÑीय व्यापार मंडल का अभिनंदन किया। उन्होंने टोक्यो पैराओलंपिक में बैडमिंटन में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है। वे देश के पहले आईएएस हैं जिन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है। सेवा व खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाकर पूरे विश्व में भारत के तिरंगे का मान बढ़ाने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी प्रतिनिधि मंडल टीम के रूप में प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू भाई के द्वारा फूल मालाओं का हार पहनाते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने रजत पदक विजेता जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश की युवा पीढ़ी से उनके आदर्शो पर चलकर उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button