राजनीतिलेटेस्टशिक्षा

मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प होगा पूर्ण: धनौरिया

गाजियाबाद। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा के लिए शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को महानगर गाजियाबाद के प्रभारी महेंद्र धनोरिया ने संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भाजपा की विजय का आधार है। मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। भाजपा सरकार की आधारशिला पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रखी गई। उन्होंने महानगर के मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से बातचीत करते हुए कहा कि बूथ स्तर मजबूत होने से ही जनता की समस्याओं का हल व जनता से संवाद आसान होगा। महानगर गाजियाबाद द्वारा बूथ सत्यापन अभियान के लिए उन्होंने कार्यकर्तार्ओं को बधाई और धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गोविंद चौधरी और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल , राजेश त्यागी, सुशील गौतम ,मंडल प्रभारी विजय मोहन , पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, अश्वनी शर्मा , मोनिका पंडिता, संजय कश्यप ,अजय शर्मा, योगेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र यादव , वीरेश्वर त्यागी, मंडल महामंत्री विपिन सुल्तानपुर , मंडल अध्यक्ष अमित रंजन , नवनीत गुप्ता , राजन आर्य,अजय शुक्ला ,देवेंद्र त्रिपाठी , विनीत शर्मा, नितिन गोयल, सुधीर त्यागी , सुखदेव त्यागी, कुलदीप कसाना, पंकज राय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान खान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button