राजनीतिलेटेस्ट

भाजपा की रणनीति-मेरा बूथ, सबसे मज़बूत: एसपी सिंह

ग़ाज़ियाबाद । भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक सरदार एस पी सिंह ने चिरंजीव विहार में भाजपा की सात बूथ समितियो का सत्यापन करते हुए बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी की रणनीति के अनुसार बूथ की टीम का मज़बूत होना बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि मेरा बूथ-सबसे मज़बूत, कार्यकर्ता में यह भावना बहुत ज़रूरी है। श्री सिंह ने कहा कि बूथ समितियों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व आवश्यक है। बूथ की टीम मज़बूत होने से मतदाता को पार्टी के पक्ष में करना आसान हो जाता है। इस मौक़े पर सैक्टर शक्ति केंद्र संयोजक संजीव चौधरी, पूर्व पार्षद वीरेंद्र चौधरी, डा० राजकुमार त्यागी, वार्ड अध्यक्ष बी डी गुप्ता , वार्ड प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजकुमार त्यागी,चिरायु गुप्ता, सुदेश मिश्रा, राजवीर सिंह, शिशुपाल सिंह पुंडीर, राजेश शर्मा, आलोक त्यागी व संजीव त्यागी आदि बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने बूथ पर मज़बूती से मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प भी लिया। इस मौक़े पर सभी ने सरदार एस पी सिंह का पुष्प माला द्वारा स्वागत भी किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button