अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

काबुल में हालात बेकाबू, पांच की मौत

नई दिल्ली। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। काबुल में हालात बद से बदतर हो गए हैं। अफगानिस्तान के प्रेसीडेंट देश छोड़ चुके हैं। अगानिस्तान से पलायन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर जमा है। काबुल के हाईअड्डे पर हंगामा भी हुआ। पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। आलम यह है कि लोग बिना सामान लिए ही देश छोड़कर भाग रहे हैं। काफी भारतीय अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है। गुरुद्वारे में भारतीय लोग जमा हैं। दहशत में लोग हैं। काबुल हवाई अड्डा अभी भी अमेरिकी सेना के कब्जे में है। यहा लोगों के हंगामा करने के बाद अमेरिकी सैनिकों के बीच-बीच में हवाई फायरिंग भी करनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तो कुछ लोग प्लेन के बाहरी हिस्से पर बैठे दिखाया गया है। तालिबानों ने अफगानिस्तान के टीवी चैनलों पर भी कब्जा कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button