लेटेस्टशहर

उत्थान समिति ने ध्वजारोहण के बाद किया वृक्षारोपण

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्थान समिति ने पंजाबी एकता समिति के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया तथा ध्वजारोहण के बाद वृक्षारोपण किया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 75 पौधों को लगाकर तीन वर्षों तक उनकी देखभाल की शपथ दिलाई गयी। उत्थान समिति ने उत्थान वाटिका को विकसित करने में जिसने भी सहयोग किया है तथा उसकी देखभाल कर रहे हैं उन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सबसे अच्छे कार्य के लिए अरुण त्यागी को अवार्ड फॉर ह्यूमैनिटी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद हिमांशु मित्तल, उत्थान समिति के चेयर मैन सत्येन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। फिर राष्ट्रगान के बाद सभी लोगों ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर राकेश बाठला , रमन मिगलानी , अशोक अजमानी , शिव नंदन कपूर , धीरज गोयल , प्रदीप कुमार , अंशुल राणा , हरीश कुमार , जगदीश कुमार , अनिल कुमार , डॉ अनिल शर्मा , नीरज शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button