राज्यलेटेस्टस्लाइडर

सीएम योगी ने कोविड-19 को लेकर ली उच्चस्तरीय बैठक, ट्रिपल टी के फार्मूले को रखा जाए प्रभावी

  • बकरीद पर्व पर 50 से अधिक लोग एक समय में एक स्थान पर एकत्र न हों
    लखनऊ।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि विगत 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 40 नए मामले सामने आये हैं। इसी अवधि में 99 संक्रमित व्यक्तियों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1,188 है। पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में कुल 2,18,725 कोरोना टेस्ट किये गये। इनमें संक्रमण पॉजिटिविटी दर 0.02 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कुल 6 करोड़ 25 लाख 90 हजार 185 कोरोना टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि बकरीद के पर्व को लेकर सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पर्व से जुड़े किसी भी आयोजन में 50 से अधिक लोग एक समय में एक स्थान पर एकत्र न हों। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गोवंश या किसी प्रतिबन्धित पशु की कुर्बानी न हो। कुर्बानी का कार्य सार्वजनिक स्थान पर न किया जाए। इसके लिए चिन्हित स्थलों/निजी परिसरों का ही उपयोग हो। स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार के सम्बन्ध में ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट की नीति को प्रभावी ढंग से लागू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसे ध्यान में रखकर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button