Sangeeta Bijlani : संगीता बिजलानी ने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू किया, अपने अभिनय के अलावा खूबसूरती से काफी सुर्खियों बटोरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का जन्मदिन 9 जुलाई को होता है। उन्होंने मजह 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग की। मॉडलिंग के दिनों में उन्हें लोग बिजली कहते थे। साल 1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। संगीता बिजलानी ने फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा खूबसूरती से काफी सुर्खियों बटोरी थीं।
इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए काम किया। संगीता बिजलानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में फिल्म कैदी से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आदित्य पंचोली मुख्य भूमिका में थे। संगीता बिजलानी त्रिदेव, गांव के देवता, जुर्म, खून का कर्ज, लक्ष्मण रेखा और निर्भय जैसी फिल्मों में काम किया। मॉडलिंग के दिनों में संगीता और सलमान खान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।
जानकारी के मुताबिक 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। संगीता के मुताबिक, सलमान ने यह तारीख खुद चुनी थी। संगीता और सलमान ने एक दूसरे को साल 1986 में डेट करना शुरू किया। उस वक्त संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। खबरों की मानें तो दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। वहीं उनका यह प्यार भरा रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। यही नहीं दोनों की शादी के कार्ड तक छपने की खबरें सामने आई थीं।संगीता बिजलानी अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। उनका नाम सबसे ज्यादा सलमान खान के साथ सुर्खियों में रहा। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे और उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि संगीता बिजलानी ने शादी से इनकार कर दिया था।
फिल्ममेकर करण जौहर के चर्चिक चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने खुद यह बात कही थी कि संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन संगीता ने खुद इस शादी से इंकार कर दिया था। दरअसल, संगीता बिजलानी शक तक का कि सलमान उन्हें धोखा दे रहे हैं। उन दिनों ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। सलमान और सोमी अली की नजदीकियों की वजह से संगीता ने शादी तोड़ने फैसला किया था।
वहीं सलमान खान के साथ रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता बिजलानी ने साल 1996 में क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली थी। उस वक्त अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने संगीता से शादी की। वहीं अजहरुद्दीन संग शादी करने के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और फिर उनका नाम आयशा हो गया। हालांकि यह शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई और साल 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया।
कॉफी विद करण में एक बार गेस्ट बनकर आए सलमान ने अपने और संगीता बिजलानी के रिश्ते का सच बताया। संगीता बिजलानी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के साथ अपने बॉन्डिंग पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि कुछ कनेक्शन समय के साथ ‘नहीं टूटते’। संगीता और सलमान ने एक दशक तक डेट किया और खबर थी कि दोनों शादी की तैयारियां भी कर रहे थे।
बता दें कि संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की और बॉलीवुड में अपना करियर छोड़ दिया। वो सलमान खान के साथ आज भी टच में हैं , और अक्सर उनकी पार्टियों में भी देखी जाती हैं