लेटेस्टशहर

जाने माने पत्रकार सर्वेश शर्मा का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार मोदीनगर निवासी सर्वेश शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार मोदीनगर स्थित श्मशानघाट स्थल पर कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उनके पुत्र ज्येष्ठ पुत्र ने सर्वेश शर्मा को मुखाग्नि दी। बता दें कि सर्वेश शर्मा जाने माने पत्रकार थे। कई सांध्य दैनिक व राष्टÑीय समाचार पत्रों में उन्होंने काम किया। अपराध जगत की खबरों को लिखने में उनका कोई सानी नहीं था। उनके निधन पर हिन्ट मीडिया भी शोक व्यक्त करता है उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button