मनोरंजनलेटेस्टस्लाइडर

हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया हैं। 98 साल की उम्र में बुधवार को दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं, कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। आज बॉलीवुड जगत के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर से उनके परिवार व उनके फैंस सदमे में है। सोशल मीडिया पर आज यह खबर आते हीं हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।

जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार ने आज यानी बुधवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर दिलीप कुमार के डॉ. जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है। बता दें कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार शाम मैं मुंबई के सांताक्रूज में हुआ ।

बता दें कि दिलीप कुमार ने फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत थी। वहीं उनकी यादगार फिल्मों में ‘शहीद’, ‘मेला’, ‘बाबुल’, ‘फुटपाथ’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा-जमुना’, ‘राम और श्याम’, ‘कर्मा’ जैसी कई फिल्में रहीं हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार साल 1998 में फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। वहीं उन्हें भारत सरकार द्वारा कई अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इन अवॉर्ड में पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म भूषण जैसे कई और अवॉर्ड शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button