मनोरंजनलेटेस्टस्लाइडर

रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी फ़िल्म का किया एलान

नई दिल्ली। करण जौहर मंगलवार को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी डायरेक्टोरियल कमबैक फ़िल्म का एलान कर दिया। पांच साल बाद किसी फ़िल्म को निर्देशित कर रहे करण इस बार एक प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं और इसे नाम दिया है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल निभाएंगे।

करण ने एक टीज़र वीडियो के साथ फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट और टाइटल का एलान किया। करण ने लिखा- कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।

करण ने आगे बताया कि बेशक़ यह लव स्टोरी है, लेकिन पारम्परिक प्रेम कहानी नहीं है। रॉकी और रानी आपकी प्रचलित प्रेम कहानियों को पुनर्परिभाषित कर नये सफ़र ले जाएंगे। बाक़ी के परिवार से आज 2 बजे मिलिए।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, 2022 में रिलीज़ होगी। बता दें, करण की आख़िरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल है, जो 2016 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में करण ने रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बनाकर सेंसेशन मचा दी थी। फ़िल्म में दोनों की कैमिस्ट्री की बहुत चर्चा रही। अनुष्का शर्मा भी फ़िल्म की लीड स्टार कास्ट का हिस्सा थीं। ऐ दिल है मुश्किल का संगीत काफ़ी चर्चित रहा था। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर भी कामयाब रही थी। हालांकि, इस बीच करण ने लस्ट स्टोरीज़ और घोस्ट स्टोरीज़ की एक-एक कहानी को डायरेक्ट किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button