राज्यलेटेस्टस्लाइडर

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, 2022 विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे: मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बसपा ने पूरा फोकस कर दिया है। बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाग नहीं लेगी बल्कि पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पारदर्शी तरीके से होते तो वे जरूर इसमें भागेदारी करते। भाजपा भी सपा की तरह काम कर रही है। साथ ही बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी अपने बल बूते पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने औवेसी की पार्टी से गठबंधन की बातों को भी निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है। यूपी में जनता चाहती है कि सर्वजन को बचाना है तो बसपा को सत्ता में लाना होगा।
बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों से कह दिया गया है कि वे जिला पंचायत चुनाव में ध्यान न लगाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया पार्टी के बारे में तरह-तरह गलत खबरें दे रहा है, उन्होंने जनता से ऐसी खबरों से सावधान रहने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button