राज्यलेटेस्ट

सपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदारों के घर बदमाशों का धावा, लूटपाट का विरोध करने पर चार को गोली मारी, तीन की मौत

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक के लोनी स्थिति रिश्तेदारों के घर बदमाशों ने धावा बोलकर जमकर खूनी खेला। परिवार के मुखिया व उसके दो बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
तड़के तीन बजे पुलिस को इस घटना की खबर लगी तो महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डीआईजी अमित पाठक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बदमाशों का सुराग लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं।
जानकारी के अनुसार लोनी के मोहल्ला टोली निवासी रहीसुददीन कपड़े का कारोबार करते थे। बताया गया है कि रात में बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने लूटपाट करना शुरू कर दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी रहीसुददीन उनकी पत्नी फातिमा, बेटे अजहरुददीन व इमरान को गोली मार दी। घर पर मौजूद अजहरुददीन की पत्नी अफसाना गोली चलने की आवाज से बेहोश हो गई। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली लगने से घायल सभी चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां रहीसुददीन व उनके दोनों बेटे अजहरुददीन व इमरान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि रहीसुददीन की पत्नी फातिमा की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे बारीकी से निरीक्षण किया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डीआईजी अमित पाठक का कहना है कि तड़के तीन बजे चार लोगों को गोली लगनी की सूचना प्राप्त हुई थी। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और एक महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष राश्दि मलिक का कहना है कि गाजियाबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बदमाश एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उधर, सपा हाईकमान ने भी राशिद मलिक से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button