अध्यात्मलेटेस्टस्लाइडर

Hanuman Mantra: हनुमान जी के पूजा के साथ मंगलवार को इन मंत्रों का जाप बाधाओं को नाश करता है

हनुमान जी भक्तों के संकट को क्षण भर में हर लेते हैं इसलिए इन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मंगलावार का दिन पवनसुत हनुमान जी को समर्पित है। ऐसा मन जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का स्मरण करने से सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं तथा भूत-प्रेत बाधा, शनिदोष आदि की समाप्ति होती है। रूद्रावतार हनुमान जी कलियुग के देवता हैं, बल-बुद्धि के निधान हैं। जानते हैं, हनुमान जी के कुछ ऐसे मंत्रों को जिनका जाप करने से संकट दूर होकर मनोकामनाएं पूर्ण होंगी-

1-संकट दूर करने के लिए मंत्र

जीवन में आने वली सभी समस्याओं को दूर करने के लिए और संकटों से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार को इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।रोगों और कष्ट से मुक्ति के लिए यूं तो मंगलवार को हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड का पाठ से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, पर कुछ ऐसे भी मंत्र हैं जो सभी तरह के शारीरिक मानसिक परेशानी से बचता है। हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के रोग और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ऊं हं हनुमते नम:। या मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।

ॐ तेजसे नम:।

ॐ शूराय नम:।

ॐ शान्ताय नम:।

ॐ मारुतात्मजाय नमः।

ऊं हं हनुमते नम:।

2- भूत-प्रेत बाधा दूर करने के लिए

हनुमान चालीसा मे यूं भी कहा गया है -भूत-प्रेत निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनाबे, पर इसके अलावा भी इस मंत्र का जाप मंगलवार को 11 बार करने से सभी प्रकार की भूत-प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों को दूर किया जा सकता है।

नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः।

3- शत्रु विजय का मंत्र
संकट हटे मिटे सब पीड़ा, जो सुमिरत हनुमंत बल बीड़ा। सरे सकव को हरने वाले
हनुमान जी के इस मंत्र का जाप मंगलवार या शनिवार को करने से व्यक्ति को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

4- नौकरी में सफलता पाने के लि

नौकरी या रोजगार के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी के लड्डू को भोग लगाना चाहिए तथा हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

ॐ पिंगाक्षाय नमः।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button