राज्यलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना से लड़ाई में वैक्सीनेशन की महत्वपूर्ण भूमिका: सीएम योगी

  • उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी का दूसरा चरण अब नियंत्रण के नजदीक
  • उत्तर प्रदेश में मात्र 8 हजार 111 एक्टिव केस ही बचे
    लखनऊ।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिल्ड्रेन्स पैलेस म्युनिसपल नर्सरी स्कूल में स्ट्रीट वेंडर्स के नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किये गए टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र पर किए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य तथा व्यवस्थाओं को मौके पर परखा। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया तथा लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण-पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। इस लड़ाई में वैक्सीनेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी का दूसरा चरण अब नियंत्रण के नजदीक है। 24 अप्रैल 2021 को प्रदेश में जहां 38,055 केस एक ही दिन में रिपोर्ट हुए थे, अब मात्र 339 केस ही आये हैं। 30 अप्रैल, 2021 को प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 3,10,780 से अधिक थी। प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट क०े मूल मंत्र को मजबूती से लागू करने का परिणाम है कि आज प्रदेश में मात्र 8,111 एक्टिव केस ही बचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य में तीव्रता लाने एवं लोगों को वैक्सीनेशन की सर्वसुलभता हेतु विभिन्न समूहों पर फोकस करते हुए कार्यक्रम बनाये गये हैं। प्रत्येक जनपद में पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) के निर्माण की कार्यवाही युद्धस्तर पर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने और सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को पहले ही नि:शुल्क वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध करायी थी। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button