शहर

पर्यावरण को शुद्ध करना उतना ही आवश्यक जितना भोजन करना: कौशिक

  • संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने कराया 11 कुंडिय महायज्ञ
    गाजियाबाद।
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि,अवंतिका नगर गाजिÞयाबाद के तत्वावधान में वायु शुद्धि हेतु 11 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन गोल्फ लिंक सोसायटी के सनातन धर्म मन्दिर प्रांगण में किया गया। अवंतिका नगर के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रमुख अमर किशन कौशिक ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध करना उतना ही आवश्यक है, जितना भोजन करना, क्योंकि प्रदूषित पर्यावरण हमारी जीवनी शक्ति के लिए घातक है। इसलिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए वायु शुद्धि के लिए व आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए इस प्रकार के यज्ञ आयोजित करा रहा है, साथ ही लोगों को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित करने का काम कर रहा है, जिसमें जागरूक समाज का पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। इस 11 कुंडीय यज्ञ में गोल्फ लिंक सोसायटी के अनेक परिवारों की सहभागिता रही। इस अवसर पर बहन शुभ्रा द्वारा गोमाय यज्ञ की सुन्दर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश जोशी, सुधीर चौहान, राहुल चतुर्वेदी, आलोक कुमार, सुशील मिश्रा, विपिन यादव, रवि पंवार आदि सपरिवार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button