गाजियाबाद

आईटीएस् मोहन नगर में अन्तर्महाविद्यालयीय टेक्नो-कल्चरल फेस्ट “समग्र – 2026” का भव्य आयोजन

गाजियाबाद: आई.टी.एस, मोहन नगर, गाजियाबाद के आई.टी. विभाग (एमसीए) द्वारा अन्तर्महाविद्यालयीय टेक्नो-कल्चरल फेस्ट “समग्र – 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के 75 से अधिक महाविद्यालयों से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों की तकनीकी, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कवि डॉ. कमलेश शर्मा, आई.टी.एस, मोहन नगर, गाजियाबाद के निदेशक प्रो. (डॉ) सुनील कुमार पांडेय एवं आयोजन समिति की सदस्यों प्रो। सौरभ सक्सेना, डॉ.पूजा धार एवं प्रो. स्मिता कंसल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित रहे। उनका स्वागत आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा द्वारा पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
अपने संबोधन में आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।उन्होंने छात्रों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
आईटीएस, ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करना और ऐसे मंचों पर अपनी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करना।
मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित डॉ. कमलेश शर्मा ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे से मिलने, सीखने और अपनी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध देशभक्ति कविता “राम हैं कितने और प्रमाण दें” का भावपूर्ण पाठ किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने अत्यंत सराहा।
इसके पूर्व आयोजन समिति की सदस्य प्रो. सौरभ सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में कुल 12 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रोग्रामिंग, एल्गोरिदमिक डिज़ाइन, आई.टी. क्विज़, मॉडल प्रदर्शनी, फायरलेस कुकिंग, रील मेकिंग, डिजिटल पोस्टर डिज़ाइन, ब्लाइंड कोडिंग, सोलो डांस, स्टार्ट-अप पिच, स्टोरी टेलिंग तथा सोलो सिंगिंग जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार क्षमता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम (प्रथम एवं द्वितीय स्थान): लॉजिक लिगेसी (प्रोग्रामिंग कॉम्पिटिशन ), प्रथम: रोबिन कुमार ,IMS ENGG ग़ज़िआबाद द्वितीय: विशाखा , ITS मोहन नगर GHAZIABAD) ब्रेन बीट्स (आईटी क़्विज) प्रथम: मिलान एवं मयंक कुमार , KIET द्वितीय: पियूष गर्ग एवं ऋतिक चंदेला – KIET , हिडन सिंटेक्स ( ब्लाइंड कोडन) प्रथम: विशाखा चौधरी , ITS UG मोहन नगर ग़ज़िआबाद द्वितीय: अलोक राज , KIET UNIVERSITY , इंनोविशन एक्सपो (मॉडल एक्सिबिशन ) प्रथम: आशुतोष शर्मा , SUNDERDEEP द्वितीय: आयुष मिश्रा , RKGIT , अल्गोरिद्म एरीना प्रथम: प्रणव शर्मा , INMENTECH द्वितीय: ऋषभ भट्ठ ,ITS ग़ज़िआबाद थिंक टैंक टॉक (स्टार्टअप पिच ) प्रथम: खुशबू वर्मा , ITS मोहन नगर GHAZIABAD द्वितीय: शीना नायक , ।AMR
, बीट ब्लेज़ (एकल नृत्य ) प्रथम: यश आनंद , CCS यूनिवर्सिटी मेरठ द्वितीय: हेमंत, ITS UG मोहन नगर ग़ज़िआबाद
वोकल वाइब्स (एकल गायन ) प्रथम: गर्व , ITS मो हन नगर ग़ज़िआबाद द्वितीय: लक्ष्य मौर्या ,ITS UG मोहन नगर ग़ज़िआबाद , जीरो फायर किचन प्रथम: अंजलि ,ITS मोहन नगर ग़ज़िआबाद द्वितीय: मृणालिनी , ITS मोहन नगर ग़ज़िआबाद , पॉडकास्ट (स्टोरी टेलिंग) प्रथम: मितली कुमारी , VMLG कॉलेज द्वितीय: काजल मिश्रा , ITS ग़ज़िआबाद
, रील रेवोलुशन (वीडियो मेकिंग ) प्रथम: पराग ठाकुर , ITS मोहन नगर द्वितीय: सीवम कुमार , ITS मोहन नगर तथा पिक्सेल पैलेट (डिजिटल पोस्टर मेकिंग ) प्रथम: दीपांशु, NITRA TECHNICAL कैंपस द्वितीय: अंजलि ,ITS UG मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद , इसके पश्चात् विभिन्न प्रतियोताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की सह-संयोजिका प्रो. स्मिता कंसल द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button