गाजियाबाद

मदरसे में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

गाजियाबाद। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले कांग्रेस नेता एवं प्रमुख समाजसेवी महताब पठान द्वारा मुरादनगर के चौड़ा खड़ंजा पर स्थित मदरसा दारूल उलूम सादिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। रामा हास्पिटल हापुड़ की डाक्टरों की टीम ने मुरादनगर में आकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवा का भी वितरण किया। शुगर, ब्लड प्रेशर के अलावा स्वास्थ्य संबंधी जांच और उपचार के लिए दवाएं लिखीं। महताब पठान ने बताया कि मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की रामा हास्पिटल ने पहल की है यह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर लगवाए जाएंगे ताकि लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने राम हास्पिटल की आई चिकित्साकर्मियों की टीम का भी शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button