गाजियाबाद
हनुमान मंदिर पर जरूरतमंदों को वितरित किए 200 आटे के बैग

गाजियाबाद। वत्सला चैरिटेबल ट्रस्ट वृंदावन मथुरा के तत्वावधान में सेवा प्रकल्प के तहत आटा वितरण कार्यक्रम का आयोजन असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम नरेश मेहता द्वारा जरूरतमंदों के बीच दो सौ आटे के बैग वितरित किए गए। आटे के बैग पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आटा वितरण कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रेलवे रोड रोड के अध्यक्ष कपिल वत्स, समाजसेवी तिलकराम त्यागी, नरेन्द्र सैनी, निक्की मेहता, संजीव कुमार, अखिल त्यागी, कैशव त्यागी, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।



