आईटीएस में मेधावी छात्रों के सम्मान में अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस यूजी कैंपस मोहननगर गाजियाबाद द्वारा बीबीए एवं बीसीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के मेधावी छात्रों के सम्मान में एक भव्य मेरिटोरियस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा यूजी कैंपस की प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा डीन
एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह एवं बीबीए विभागाध्यक्ष प्रो. आदिल खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उन छात्रों को भी प्रेरित किया जो इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके, कि वे निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के साथ आने वाले सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।प्राचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने छात्रों को बदलते समय की चुनौतियों के प्रति सजग रहने और स्वयं को निरंतर विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की योजनाओं, नवाचारों एवं संस्थान की शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं पर भी प्रकाश डाला, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। मेरिट अवॉर्ड के अंतर्गत बीबीए प्रथम वर्ष के 30 छात्रों, बीबीए द्वितीय वर्ष के 39 छात्रों, बीसीए प्रथम वर्ष के 36 छात्रों एवं बीसीए द्वितीय वर्ष के 46 छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों को विश्वविद्यालय में उनके प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया। कार्यक्रम का समापन डीन एकेडमिक्स डॉ. विदुषी सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप आफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा यूजी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा यूजी कैंपस की ऐकडेमिक डीन डॉ0 विदुषी सिंह बीबीए एचओडी प्रोफेसर आदिल खान, कार्यक्रम समन्वयक, अभिभावक, अध्यापकगण एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।



