गाजियाबाद

कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया डॉग शो का आयोजन

गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान में कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने डॉग शो का आयोजन किया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के पांडेय ने डॉग शो के बारे में जानकारी ली तथा पुरस्कार वितरण भी किया। डॉग शो आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि डॉग शो बारह साल बाद बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
डॉग शो ायोजन समिति के सचिव डॉ. राहुल ने बताया की शो में 230 एंट्री प्राप्त हुई और लगभग 38 नस्ल के श्वानों का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु बंसल ने बताया कि लगभग 30 दवाई , डॉग फूड , स्नैक्स इत्यादि प्रोडक्ट्स बनाने वाली कम्पनियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। डॉग शो के इवेंट मैनेजर सुयश भाटिया ने बताया कि उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय डॉ. वाई एस भाटिया (प्रोफेसर ) की याद में गाजिÞयाबाद के वरिष्ठ पैट डॉक्टर्स डॉ. एस के धवन तथा डॉ. एनडी शर्मा को उनके पशु चिकित्सा में किये गए उल्लेखनीय योगदान के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया। डॉग शो के इवेंट मैनेजर अजय पाठक ने बताया कि डॉग शो में सभी स्टाल्स को भी जज किया गया और उनको प्रथम, द्वितीय तथा तृतीया पुरस्कार भी दिया गया। डॉग शो के इवेंट मैनेजर अजय पाठक ने बताया कि डॉग शो में सभी स्टाल्स को भी जज किया गया और उनको प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार भी दिया गया। हरजीत खुराना ने बताया कि इस बार के डॉग शो में एक पैट फैशन शो का भी सेगमेंट रखा गया, जिसका जजमेंट श्रीमती ऋतू हर्बर्ट ने किया, जिसमें पैट्स ने रैंपवॉक करके सभी उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। डॉग शो समिति के सदस्य डॉ. दर्पण गोयल एवं डॉ. अनिल सिंह ने बताया कि डॉग शो के आयोजन में ललित जयसवाल, मीडिया प्रभारी अजय जैन व संजीव गुप्ता का योगदान उल्लेखनीय रहा है और इन सभी को डॉग शो समिति ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के सदस्य वेदांत चौधरी ने बताया कि डॉग शो मे आये हुए सभी श्वानों को पंजाब से आये हुए जाने माने जज कोमल धनोआ ने कुशलता से जजमेण्ट किया। गाजियाबाद में आयोजित इस डॉग शो में हर बार की तरह डॉग्स ने अपने करतब भी दिखाए , जिसका आयोजन एवं प्रदर्शन अरुण ने मेरठ से आकर किया ।
गाजियाबाद के वरिष्ठ पैट विशेषज्ञ डॉ. डी.पी सिंह तथा डॉ. विजय पाठक ने आम जनता से आकर डॉग शो में जानकारी प्राप्त करने के लिए धन्यवाद किया, साथ ही जानकारी भी दी की शो में जर्मन शेफर्ड, डोबरमैन, पॉम, स्पिट्ज, ग्रेट डेन, रॉटविलर, शित्जु , बॉक्सर, लैब्राडोर इत्यादी नस्ल के श्वानो की भागीदारी रही। इस अवसर पर डॉ. दीपक चौधरी , डॉ. राहुल , डॉ. दर्पण गोयल, डॉ. हिमांशु बंसल, डॉ. अभिषेक, डॉ. अनिल सिंह, सुयश भाटिया, अजय पाठक, अजय जैन, हरजीत खुराना, वेदांत चौधरी, ललित जायसवाल, डॉ. डीपी सिंह तथा डॉ. विजय पाठक इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button