गाजियाबाद

आईटीएस की एनएसएस यूनिट ने हाथों में झाड़ू लेकर पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस (स्नातक परिसर) की एनएसएस यूनिट द्वारा समाज सेवा एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से 19 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, टीम भावना एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के प्रति अपनी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में एनएसएस की यह इकाई अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संस्था के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करते हुए आईटीएस की प्राचार्या (स्नातक परिसर) डॉ. नैन्सी शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सामाजिक सेवा की भावना को विकसित करने, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता एवं टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आईटीएस मोहन नगर (स्नातक परिसर) की एनएसएस यूनिट को शुभकामनाएं दीं। आईटीएस मोहन नगर (स्नातक परिसर) की संकायाध्यक्ष डॉ. विदुषी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बताया। एनएसएस यूनिट एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आईटीएस मोहन नगर (स्नातक परिसर) को एनएसएस की एक इकाई के रूप में चयनित किया गया है, जो कि गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, झुग्गी-झोपड़ियों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा भोजन वितरण आदि शामिल किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आईटीएस द्वारा अपने छात्रों को तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास एवं देश के सामाजिक मूल्यों को समझने, उनके प्रति संवेदनशील बनने और योगदान देने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिसकी समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहना की गई है। 19 मार्च, 2026 को एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर एवं उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाते हुए पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट एकत्र किए। कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रारंभ हुए इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रशासनिक ब्लॉक, आनंद इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया। स्वयंसेवकों ने अन्य छात्रों से भी इस अभियान में भाग लेने की अपील की तथा राष्ट्रहित में अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक एवं कर्मचारीगण, जिनमें डॉ. अमित शर्मा, विकास त्यागी, डॉ. संदीप गर्ग, प्रो. विकास कुमार, प्रो. आदिल खान, प्रो. प्रशांत त्यागी, डॉ. नीरज कुमार जैन एवं डॉ. अनुभा श्रीवास्तव सहित बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button