खेल

इंदिरापुरम कराटे स्कूल द्वारा कराटे बेल्ट टेस्ट आयोजित

गाजियाबाद। इंदिरापुरम, गाजियाबाद के नीति खंड-1 स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल में कराटे बेल्ट टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस बेल्ट टेस्ट में विभिन्न आयु वर्ग के कुल 25 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों की ओरल परीक्षा, कीहोन, काता, कुमिते एवं प्रैक्टिकल सहित ओवरऑल परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया गया, जिसके पश्चात योग्य खिलाड़ियों की बेल्ट अपग्रेड की गई। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा में 4 वर्ष से लेकर 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो कराटे के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है। बेल्ट टेस्ट में शिवन्या गुसाईं, नमस्वी ठाकुर, तनुष माथुर, अश्विक अग्रवाल, इवान शर्मा और भार्गव दुबे को येलो बेल्ट मिली। अमायरा गोयंका, वंश भंडारी, अक्षिता वर्मा, आयुष सिंह, आदविक सिंह पाल, साम्या पाल, गायत्री भान एवं रियांश चौबे को ऑरेंज बेल्ट प्रदान की गई। रूद्र शर्मा, आदि शुक्ला और आश्रिया रावत को ग्रीन-1 बेल्ट मिली। वेदांगी दूबे, ईवा गुप्ता और ख्याति गुप्ता को ग्रीन-2 बेल्ट दी गई। वहीं अर्शी को ब्लू-2, आयांश राज सिंह और सात्विक रावत को ब्राउन-1, तुविक्श पोशीना और पुर्वित गुरियान को को ब्राउन-2, जीवितेश बिष्ट को ब्राउन-3 बेल्ट से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कराटे जज एवं रेफरी नैना रावत ने रेफरी एवं परीक्षक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं अपग्रेडेड बेल्ट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक विकास के लिए कराटे को अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button