गाजियाबाद

आईटीएस मोहननगर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव नवतरंग एवं विजविग 2026 का 26 से होगा भव्य आयोजन

गाजियाबाद। 26 व 27 फरवरी 2026 को आई0 टी0 एस0 मोहननगर संस्थान अपने वार्षिकोत्सव नवतरंग एवं विजविग – इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2026 का आयोजन करने जा रहा है। आईटीएस की मीडिया कॉर्डिनेटर मोनिका शर्मा ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में 23 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिजनेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल आॅफ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, सुडोकु आदि का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 100 महाविद्यालयों के 1600 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिए जायेंगे और विजेताओं को पुरूस्कार स्वरुप नकद राशि प्रदान की जाएगी। वार्षिकोत्सव में प्रथम दिन इंडियन क्लासिकल डाँसर माया कुलश्रेष्ठ विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगी वहीं दूसरे दिन सेलिब्रिटी नाइट में मशहूर गायक लक्ष्य कपूर अपने लोकप्रिय गीतों के साथ शानदार प्रस्तुति देंगे। यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक कौशल को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button