आईटीएस डेंटल कॉलेज में राष्ट्रीय पेरियोडोंटिस्ट दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद के पेरियोडॉन्टोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पेरियोडोंटिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की डेन्टल ओ0पी0डी0 में आने वाले सभी मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया, जिससे उन्हें अपने दांतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। यह आयोजन दंत चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था, ताकि लोग अपने दांतों की उचित देखभाल के तरीके के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही सभी मरीजों को टूथपेस्ट एवं माउथवॉश के नि:शुल्क सैम्पल भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बी0डी0एस0 एवं एम0डी0एस0 के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। ब्रेकडाउन टू रिजेनरेशन रिबिल्डिंग स्माईल विषय पर कोलाज मैकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने मसूड़ों की बीमारियों से लेकर पुनर्निर्माण तक की प्रक्रिया को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्तह्यह्यबैटल अगेंस्ट बॉयोफिल्मह्यह्य विषय पर मैड-एड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बी0डी0एस0 एवं एम0डी0एस0 छात्रों द्वारा वीडियो रील्स तैयार की गई। इन रील्स के माध्यम से पेरियोडॉन्टल स्वास्थ्य एवं बायोफिल्म के विरूद्ध जागरूकता संदेश दिया गया। साथ ही एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों के ज्ञान का परीक्षण करना एवं स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत पेरियोडोन्टोलॉजी, ओरल सर्जरी और प्रोस्थोडोन्टिक्स विभाग के एम0डी0एस0 विद्यार्थियों के लिये सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल केस प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसका उद्देश्य उन्नत पेरियोडोंटल और इम्प्लांट प्रक्रियाओं के लिये उनके क्लीनिकल कौशल को बेहतर बनाना था। इसके अतिरिक्त बी0डी0एस0 एवं एम0डी0एस के विद्यार्थियों द्वारा मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। अंत मे विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर0पी0 चड्ढा एवं आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।



