जेईई मेन परीक्षा में एसीई-4 के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे

- दो ने 99.9, 15 ने 99 तो 30 छात्रों ने प्राप्त किए 98 पर्सेंटाइल से अधिक अंक
गाजियाबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन-2026 (जनवरी सत्र) के परिणाम 16 फरवरी की देर शाम घोषित किए। एसीई-4 गाजियाबाद के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद जिले का मान बढ़ाया है। इस वर्ष संस्थान के 2 छात्रों ने 99.9 पर्सेंटाइल, 15 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक, 30 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक, 50 छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक तथा 68 से अधिक छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी संस्थान के छात्र सक्षम गर्ग ने जेईई मेन में एआईआर-96 प्राप्त कर गाजियाबाद जिले का नाम रोशन किया था। ज्ञातव्य है कि जेईई मेन-2026 (अप्रैल सत्र) की परीक्षा अभी शेष है, जिसके उपरांत अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। एसीई-4 गाजियाबाद के छात्रों का जेईई एडवांस्ड, ओलंपियाड्स एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। सीमित संख्या में छात्रों को मार्गदर्शन देने वाले संस्थान के लिए यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण है। इस अवसर पर एसीई-4 के चारों संस्थापकों ने सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सुनियोजित रणनीति, सतत परिश्रम एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें—सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जनवरी सत्र में सफलता प्राप्त करने के साथ ही छात्र अब जेईई मेन (अप्रैल सत्र) एवं जेईई एंडवास्ड की तैयारी में जुट गए हैं। जेईई एंडवास्ड की परीक्षा 17 मई को आयोजित की जानी प्रस्तावित है।



