गाजियाबाद

आईटीएस डेंटल कालेज में मनाया गया प्रोस्थोडान्टिस्ट

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा प्रोस्थोडॉन्टिस्ट दिवस मनाया गया। इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी द्वारा समाज में प्रोस्थोडोंटिक्स की विशेषताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये हर साल 22 जनवरी को प्रोस्थोडोंटिक्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमे बेस्ट आॅफ डेन्टल मटेरियल्स, डिजिटल बनाम पारंपरिक दंत चिकित्सा प्रगति या निर्भता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, डिजिटलीकरण दंत चिकित्सा के भविष्य को आकार देता हुआ विषय पर ई-पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल थी। साथ ही प्रतिभागियों ने डिजिटल वर्कफ्लो, कैड-कैम तकनीक, 3 डी प्रिंटिंग, इंट्राआॅरल स्कैनिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए गये। इसके अतिरिक्त संस्थान की डेन्टल ओपीडी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज में प्रोस्थोडॉन्टिस्ट की भूमिका तथा प्रोस्थोडॉन्टिक्स के अंतर्गत आने वाले उपचारों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। जिसमें संस्थान के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का समापन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एचओडी एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहे। अंत में इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button