पीएमजेएवाई योजना को लेकर हिन्ट रेडियो ने गोविदंपुरम सी ब्लॉक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को किया जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम हिन्ट रेडियो द्वारा चलाया जा रहा है। हिन्ट रेडियो की टीम ने गोविंदपुरम सी ब्लाक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। आयुष्मान पीएमजेएवाई के बारे में बताया गया कि कौन-कौन जी बीमारी का बिल्कुल फ्री इलाज होता है। लोगों को बताया गया कि अगर कोई परेशानी आए तो आयुष्मान संपर्क 24 घंटे कालसेंटर और आयुषी चैटबॉट कैसे आप मदद करते हैं। सूचीबद्ध अस्पताल, टोल फ्री नंबर 1800 1800 4444 के बारे में बताया गया। इस टोल फ्री नंबर से आप यह भी पता कर सकते हैं कि आपके नजदीक कौन सा आयुष्मान आरोग्य मंदिर है और जहां से आपको फालोअप मिल जाएगा। आयुष्मान योजना की वेबसाइट के बारे में भी जानकारी दी गई। पीएमजेएवाई के माध्यम से बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज बिल्कुल फ्री होता है। कई महंगे इलाज भी इसमें कवर होते हैं। पेट का आपरेशन, हर्निया, अपेंडिक्स, नाक, कान, गला, टान्सिल, मोतियाबिंद, महिलाओं की डिलीवरी, सर्जरी, किसी दुर्घटना में गंभीर चोट, फ्रेक्चर, पालीट्रोमा के तहत इलाज होता है। दिल का इलाज, हार्ट अटैक, ब्लाकेज, स्टंट लगाने जैसे बड़े ट्रीटमेंट भी इस योजना में कवर हैं। लोगों से अपील की गई कि वे इस योजना का लाभ उठाएं। ब्लूटुूथ के माध्यम से लोगों सेहत सही लाभ कई का एपिसोड भी सुनाया गया। यहां कई मरीजों से भी हिन्ट रेडियो ने बातचीत की और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के खुलने से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा जिसे उन्होंने बहुत ही बेहतर बताया। यहां की चिकित्सा अधिकारी डाक्टर यामिनी तोमर ने बताया कि बहुत सारे टेस्ट की सुविधा है, टीकाकरण, टीबी की जांच आदि का कार्य होता है। डाक्टर यामिनी तोमर ने बताया कि प्रतिदिन ओपीडी में तीस से चालीस मरीज आते हैं, जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा दी जाती है। उन्होंने पीएमजेएवाई को लेकर भी हिन्ट रेडियो को बताया कि वे आरोग्य मंदिर पर आने वाले मरीजों को उक्त योजना के बारे में बताती हैं।





