गाजियाबाद

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट ने किया स्वदेशी संकल्प रन का आयोजन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद के विबग्योर – एक कल्चरल क्लब ने युवाओं को देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित करने के लिए स्वदेशी संकल्प रन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार के संक्षिप्त भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और स्वदेशी की भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। कल्चरल क्लब के सदस्यों ने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पीजीडीएम (2025-27 बैच) के छात्रों ने इस दौड़ में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह दौड़ आस-पास की सड़कों से गुजरी, जिसका उद्देश्य लोगों में स्वदेशी उत्पादों को समर्थन देने और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के महत्व के बारे में जागरूक करना था। आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा और वाइस-चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कल्चरल क्लब के सदस्य-छात्रों के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को स्वामी विवेकानंद के शक्ति, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा के संदेश का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button